,

Kasganj: बिजली बिल राहत योजना को लेकर उमड़ा जनसैलाब, कड़ाके की ठंड में भी कैंपों में दिखा उत्साह

Kasganj

Report by: Waseem Qureshi, Edit By: Priyanshi Soni

Kasganj: उत्तर प्रदेश सरकार की बिजली बिल राहत योजना 1 दिसंबर से प्रभावी होने के बाद उपभोक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को कासगंज के गंजडुंडवारा कस्बे में एटा रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र पर विशेष कैंप आयोजित किया गया। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ता कैंप में पहुंचे और अपने लंबित बिजली बिलों से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण कराया।

Kasganj: ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगाए गए समाधान कैंप
गंजडुंडवारा उपखंड क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी बिजली विभाग की ओर से विशेष कैंप लगाए गए। इन कैंपों में सैकड़ों उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपने बिजली बिल संबंधी विवादों और समस्याओं का समाधान कराया। विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करते नजर आए।

अधिकारियों की मौजूदगी से बढ़ा भरोसा
कस्बा गंजडुंडवारा में आयोजित कैंप में एसडीओ सुशील कुमार और जेई कमलेश कुमार स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने उपभोक्ताओं को योजना की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई और मौके पर ही आवेदन निस्तारित कराए। अधिकारियों की सक्रियता से उपभोक्ताओं में संतोष और भरोसे का माहौल देखने को मिला।

योजना के तहत मिल रही बड़ी राहत
बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को बकाया बिल पर 100 प्रतिशत ब्याज माफी, मूल धन पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। वहीं नियमित लेकिन बकाया श्रेणी में पहुंच चुके उपभोक्ताओं को ₹500 से ₹750 तक की आसान किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा बिजली चोरी के मामलों में लगाए गए जुर्माने पर 50 प्रतिशत तक की छूट का भी प्रावधान है।

तीन चरणों में तीन महीने तक लागू रहेगी योजना
यह योजना तीन महीनों तक तीन चरणों में लागू रहेगी। इस अवधि में जिले के सभी विद्युत उपकेंद्रों पर विशेष कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उपखंड अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देना है और पात्र उपभोक्ताओं से अपील की कि वे तय समयसीमा में कैंपों पर पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं।

उपभोक्ताओं में दिखा सकारात्मक माहौल
कैंपों में लगातार उमड़ रही भीड़ से साफ है कि कासगंज जिले में बिजली बिल राहत योजना को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है। उपभोक्ता इसे सरकार की एक बेहद लाभकारी और राहत देने वाली पहल मान रहे हैं।

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से हिंदी…

Aaj ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. सूरजपुर मां-बेटी मर्डर-रेप…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच…

Chanakya Niti: सफलता चाहिए तो इन 5 बातों को जीवन में जरूर अपनाएं, हर कदम पर मिलेगा फायदा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…