Moradabad: नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध हथियार समेत गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Moradabad

Report by: Danveer Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Moradabad: मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई। अगवानपुर रोड पर ग्राम भटवाली के पास निर्माणाधीन पुल के नजदीक गश्त कर रही पुलिस टीम पर एक संदिग्ध बाइक सवार ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

Moradabad: जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली

पुलिस की मुस्तैदी और आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में था फरार
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसिम पुत्र शौकीन, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी सोमवार का बाजार, थाना सिविल लाइंस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी दो दिन पहले एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहा था।

पूछताछ में किया अपराध स्वीकार
पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को स्वीकार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पुलिस पर फायरिंग की।

मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल
घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्र में एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

एसपी सिटी का बयान
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म के मामले में वांछित था। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे घायल कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ सभी संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का सख्त संदेश
इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक