,

Khaniadhana: छात्रों के हाथों में सौंप दी गई कॉपियों की जांच, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Khaniadhana

Report by: Mukesh Prajapati,Edit by: Priyanshi Soni

Khaniadhana: खनियाधाना क्षेत्र के औढ़ी माध्यमिक विद्यालय से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच खुद स्कूली छात्रों से कराई जा रही है।

कैमरे में कैद हुए चौंकाने वाले दृश्य

सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मासूम छात्र स्वयं अपनी और अन्य छात्रों की कॉपियों पर नंबर चढ़ाते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य सरकारी शिक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोलता दिखाई दे रहा है।

शिक्षकों की भूमिका पर सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जहां उत्तरपुस्तिकाओं की जांच शिक्षकों की जिम्मेदारी होती है, वहां यह काम बच्चों को क्यों सौंपा गया। इस लापरवाही ने शिक्षा की गुणवत्ता और निष्पक्ष मूल्यांकन प्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

अभिभावकों में भारी नाराजगी

वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के अभिभावकों में रोष फैल गया है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही से बच्चों का भविष्य प्रभावित हो सकता है और मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय है।

शिक्षा विभाग की मॉनिटरिंग पर उठे सवाल

खनियाधाना क्षेत्र से सामने आए इस मामले ने शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से हिंदी…

Aaj ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. सूरजपुर मां-बेटी मर्डर-रेप…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच…

Chanakya Niti: सफलता चाहिए तो इन 5 बातों को जीवन में जरूर अपनाएं, हर कदम पर मिलेगा फायदा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…