Rashifal: जानें आज का राशिफल 27-12-2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
RASHIFAL TODAY

Rashifal:

1. मेष राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, ऐसे में संयम और समझदारी से काम लें। धन संबंधी मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा न करें। यदि संपत्ति से जुड़ी कोई डील अटकी हुई थी, तो उसे आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। माता की सेहत में गिरावट संभव है। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में दिन व्यतीत होगा।

2. वृष राशि
आज का दिन धन के मामले में शुभ रहेगा। जिस काम से आपको उम्मीद थी, वहां से धन लाभ मिल सकता है। संतान आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। व्यवसाय में चल रहे उतार-चढ़ाव अब लाभ में बदलेंगे।

3. मिथुन राशि
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। लोगों की पहचान कर ही मित्रता करें, गलत संगति नुकसान पहुंचा सकती है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। आसपास के लोगों पर सोच-समझकर भरोसा करें। एक साथ कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। किसी सामाजिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

4. कर्क राशि
आज का दिन अप्रत्याशित लाभ देने वाला रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में किसी से कठोर शब्दों का प्रयोग न करें, अन्यथा वरिष्ठों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यवसाय में रुकी योजनाएं आगे बढ़ेंगी। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में मन लगाकर मेहनत करेंगे, सफलता के योग हैं। पारिवारिक तालमेल बनाए रखें।

5. सिंह राशि
आज नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। अनावश्यक भागदौड़ से बचें। किसी काम में लापरवाही भविष्य में परेशानी बढ़ा सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। नए कार्य की योजना बन सकती है। किसी सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

6. कन्या राशि
दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रह सकती है। अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। कार्य को लेकर वरिष्ठों से मतभेद संभव है। पुराने निर्णय पर पछतावा हो सकता है। दांतों से संबंधित समस्या हो तो चिकित्सकीय सलाह लें। व्यवसाय में साझेदारी से जुड़ी कोई डील फाइनल हो सकती है।

7. तुला राशि
आज आलस्य छोड़कर सक्रियता दिखाने की आवश्यकता है। समाजसेवा और परोपकार के कार्यों में भाग लेंगे। कोई मनोकामना पूरी होने से प्रसन्नता मिलेगी। किसी बात पर पिता नाराज हो सकते हैं। विवाह से जुड़ी अड़चन दूर होने के संकेत हैं। पुरानी गलती से सीख लें। यदि कर्ज लिया था तो उसे चुकाने का प्रयास करेंगे।

8. वृश्चिक राशि
आज का दिन सावधानी से चलने का है। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें, विवाद की स्थिति बन सकती है। रहन-सहन के स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। मित्रों के साथ किसी आयोजन की योजना बन सकती है। कार्य समय पर पूरा न होने से नुकसान संभव है। वाहन सावधानी से चलाएं।

9. धनु राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। लेन-देन से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स की सहायता लेनी पड़ सकती है। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में साथी के कहने पर निवेश करने से पहले सोचें। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।

10. मकर राशि
आज विवेक और बुद्धिमत्ता से निर्णय लेने की आवश्यकता है। खर्चों के साथ बचत पर भी ध्यान दें। परोपकार के कार्यों में भाग लेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर करने का प्रयास करेंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी। संतान से संतोष मिलेगा। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

11. कुंभ राशि
दिन की शुरुआत थोड़ी परेशानी भरी हो सकती है। कार्य में बाधाएं आएंगी। यात्रा की योजना बन सकती है। बिना सोचे-समझे कोई कदम न उठाएं, अन्यथा नुकसान और अपमान दोनों संभव हैं। आर्थिक तंगी से परेशान थे तो आय बढ़ाने के लिए ठोस निर्णय ले सकते हैं।

12. मीन राशि
स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद समाप्त होने के योग हैं। परिवार के किसी सदस्य से किया वादा समय पर पूरा करें। राजनीति से जुड़े लोगों को वरिष्ठ नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन हो सकता है।

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के