,

Gorakhpur: कॉलेज कैंपस में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

Gorakhpur

Report by: Arun Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Gorakhpur: पिपराइच थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे 11वीं कक्षा के छात्र सुधीर भारती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय छात्र कैंपस में मौजूद था। गोली सीधे सुधीर को लगी और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गया।

Gorakhpur: हमलावर फरार, अफरा-तफरी का माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोहल्ले के चार युवक कॉलेज मैदान में पहुंचे और पहले से चल रहे विवाद के चलते असलहा निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगते ही छात्रों और शिक्षकों में दहशत फैल गई। कई छात्र कक्षाओं में दरवाजे बंद कर सुरक्षित हो गए।

पुलिस ने घटनास्थल पर किया काबू

सूचना मिलते ही पिपराइच पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग करने वाले आरोपी मोहल्ले के ही बताए जा रहे हैं और फिलहाल फरार हैं। ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है।

परिजन और मोहल्ला आक्रोशित

मृत छात्र के परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया है। वहीं मोहल्ले के लोग आरोपी युवकों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने घटनाक्रम की गहन जांच शुरू कर दी है।

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से हिंदी…

Aaj ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. सूरजपुर मां-बेटी मर्डर-रेप…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच…

Chanakya Niti: सफलता चाहिए तो इन 5 बातों को जीवन में जरूर अपनाएं, हर कदम पर मिलेगा फायदा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…