Dehli news: 22 राज्यों में ठंड और घने कोहरे का कहर, यूपी में विजिबिलिटी शून्य; 50 से ज्यादा ट्रेनें लेट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Dehli news: देशभर में सर्दी ने अपना असर तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में ठंड और कोहरे की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है।उत्तर प्रदेश में हालात सबसे ज्यादा खराब बने हुए हैं। कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या सहित 27 जिलों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। प्रयागराज और देवरिया समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 50 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं गोरखपुर सहित कुछ एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द की गई हैं।मध्य प्रदेश में भी सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश के 25 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। गुरुवार को पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद उत्तरी ठंडी हवाओं ने ठंड और बढ़ा दी है। राज्य के 4 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे और 21 शहरों में 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। माउंट आबू में तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि फतेहपुर और नागौर में भी पारा 2 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ।उत्तराखंड, दिल्ली और अन्य राज्यों में भी घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। देहरादून में विजिबिलिटी बेहद कम रही, जबकि दिल्ली में कोहरे के चलते यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई।

मौसम विभाग के मुताबिक 27 दिसंबर को कोहरे का दायरा और बढ़ सकता है और दिन के समय भी धुंध बनी रह सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में घने कोहरे की संभावना जताई गई है।28 दिसंबर को ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं सर्दी को और तेज करेंगी। इन राज्यों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति बनने के आसार हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है।मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे और ठंड के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित ड्राइविंग की सलाह दी है।

    Horoscope: जानें आज का राशिफल

    Horoscope: 8 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ

    NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

    NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

    Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

    संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

    Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

    Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

    Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

    रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

    Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

    Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

    भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

    Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को