,

Muzaffarnagar: बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की नकदी व जेवरात चोरी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report by: Anuj Saini, Edit by: Priyanshi Soni

Muzaffarnagar: मुज़फ्फरनगर जिले के थाना तितावी क्षेत्र के गांव सालाखेड़ी में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से लाखों रुपये की नकदी, सोने के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि मकान मालिक अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने घर में घुसकर चोरी की। खास बात यह रही कि घर में लगे CCTV कैमरों को भी चोरों ने चकमा दे दिया और सबूत मिटाने के इरादे से DVR भी अपने साथ ले गए।

Muzaffarnagar: करीब 3 लाख रुपये की चोरी का दावा

पीड़ित दीपक लाठियान ने बताया कि चोरों ने लगभग 3 लाख रुपये नकद, सोने के जेवरात और अन्य घरेलू सामान पर हाथ साफ किया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीरता से जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

पुलिस जांच में जुटी, पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार

पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का दावा कर रही है। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को

Kurukshetra Job Fair: पिहोवा के भेरियां कॉलेज में जॉब फेयर, 110 पदों पर युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

Kurukshetra Job Fair कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा स्थित गवर्नमेंट कॉलेज भेरियां में

पिज्जा खाते-खाते 3 साल के बेटे के साथ हुआ कुछ ऐसा, 12 घंटे में बदल गई Emraan Hashmi की पूरी जिंदगी

Emraan Hashmi: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म 'आवारापन 2'

ईरान पर Trump का बड़ा आर्थिक एक्शन, बोले- मदद करने वाले देशों को भी भुगतना होगा भारी खामियाजा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ आर्थिक दबाव को

Indonesia में फिर कांपी धरती, फ्लोरेस क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूकंप; दहशत में लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में एक बार फिर भूकंप के झटके

UNSC में सुधार की भारत ने फिर उठाई जोरदार मांग, कहा- 1945 की व्यवस्था अब बदलने का समय

UNSC: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में व्यापक सुधारों

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 3 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. श्रमिकों को ई-स्कूटी खरीदने

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से