Jhansi: हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, 4 घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jhansi

Report by: M.H Ansari,Edit by: Priyanshi Soni

Jhansi: झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेली हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही एक लोडिंग गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडिंग गाड़ी उछलकर सामने चल रही कार पर जा गिरी।

Jhansi: हादसे में तीन वाहन चपेट में आए

इस दुर्घटना में लोडिंग गाड़ी और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के दौरान लोडिंग गाड़ी में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर के बाद ट्रक चालक फरार

हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। सभी घायलों का इलाज जारी है।

फरार ट्रक चालक की तलाश जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक व उसके चालक की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।