,

Amit Shah in Gwalior: केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने की मुख्यमंत्री की तारीफ, कहा शिवराज जी से ज्यादा ऊर्जा के साथ काम कर रहे मोहन यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image
amit shah ne ki mohan yadav ki tarif

by: vijay nandan

Amit Shah in Gwalior: पीएम मोदी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मध्य प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास के कामों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को बीमारू प्रदेश की श्रेणी से हटाने का काम किया और अब मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान से भी ज्यादा ऊर्जा के साथ इसे आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम मोहन यादव की सराहना करते हुए कहा कि जब कोई राज्य क्षेत्रीय संतुलन से विकास करता है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा जनता और निवेशकों को होता है।

अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ग्वालियर के मेला मैदान में आयोजित अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट के उद्घाटन के मौके पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संबोधन से पहले ग्वालियर में दो लाख करोड़ से अधिक लागत की औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकर्पण भी किया।

Amit Shah in Gwalior: निवेशकों को आकर्षित करते हुए क्या बोले शाह?

इस मौके पर निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करते हुए शाह ने कहा, ‘हर जगह बीज बोकर फसल उगाई जाती है, लेकिन मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थित इतनी आकर्षक है कि यहां रुपये बोकर आप करोड़ों रुपये कमा सकते हैं. इतनी उपजाऊ हमारे मध्य प्रदेश की भूमि है.’ उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने यह शुरुआत की है और कम से कम उन्हें यह विश्वास है कि इसके बहुत अच्छा परिणाम सामने आएंगे.

गृह मंत्री ने क्षेत्रीय निवेश सम्मेलनों के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव की सराहना करते हुए कहा कि जब कोई राज्य क्षेत्रीय संतुलन से विकास करता है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा जनता और निवेशकों को होता है. उन्होंने कहा, ‘जब क्षेत्रीय विशेषता वाले उद्योग विकसित होते हैं तो वह टिकाऊ और सफल भी होते हैं। यह नया विचार मध्य प्रदेश के लिए शुभ हो। जिन लोगों ने निवेश किया है, उनको भी बहुत शुभकामनाएं।

Amit Shah in Gwalior: MP की भौगोलिक स्थिति इसकी सबसे बड़ी विशेषता- शाह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान वहां आयोजित किए गए निवेशक सम्मेलन ‘वाइब्रेंट गुजरात’ का उल्लेख करते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने राज्य की राजधानी में ऐसे आयोजनों की एक व्यवस्थित और वैज्ञानिक शुरुआत की थी. उन्होंने कहा, ‘इससे राज्य में निवेश आता था. यह बहुत अच्छा प्रयास था और सफल भी हुआ. मगर मोहन यादव ने राज्य के संतुलित विकास के लिए क्षेत्रीय निवेश सम्मेलन की एक नई शुरुआत की है. इस शुरुआत से सभी राज्यों में आने वाले दिनों में राज्य के संतुलित विकास के लिए बेहद फायदा होगा।

उन्होंने कहा, ‘मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी विशेषता इसकी भौगोलिक स्थिति है और इस वजह से परिवहन का खर्च कम हो जाता है. इसका शत प्रतिशत दोहन तभी हो सकता है जब एमपी के चारों ओर उद्योग लगे. इसी के मद्देनजर इंदौर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाया जा रहा है और यह देशभर की कंपनियों को अपने गोदाम और हब स्थापित करने के लिए प्रेरित कर रहा है।

Amit Shah in Gwalior: दिग्विजय सिंह के शासनकाल में MP बीमारू प्रदेश था: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘मध्य प्रदेश को विकास का रास्ता दिखाने का काम हमारी ही पार्टी ने किया है, क्योंकि एक जमाने में जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में कांग्रेस का शासन था, तब ये राज्य बीमारू राज्यों की श्रेणी में आता था. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश को बीमारू प्रदेश की श्रेणी से हटाने का काम किया और अब मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान से भी ज्यादा ऊर्जा के साथ इसे आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. इससे अब मध्य प्रदेश निश्चित रूप से विकसित राज्य बनेगा ही।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की