,

Kanker News: धर्मांतरण पर मचे बवाल के बीच बड़े तेवड़ा में 13 लोगों ने की हिंदू धर्म में घर वापसी

- Advertisement -
Ad imageAd image
kanker news dhamanteran swadesh news

रिपोर्ट – प्रशांत जोशी

Kanker News: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के विवाद के बीच कांकेर बड़े तेवड़ा गांव के चार परिवारों के 13 लोगों की घर वापसी हुई। आज क्रिसमस के दिन बड़े तेवड़ा गांव के चार परिवारों के कुल 13 लोगों ने घर वापसी की। सभी लोग जिला मुख्यालय पहुंचे, जहाँ सांसद निवास पर तिलक व फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्होंने औपचारिक रूप से आदिवासी समाज में पुनः वापसी की। घर वापसी के दौरान संबंधित लोगों ने आरोप लगाया कि सरपंच राजमन सलाम द्वारा उन पर दबाव बनाया जाता था और उन्हें चर्च बुलाया जाता था। उनका कहना है कि कुछ लोगों को बहला-फुसलाकर और लालच देकर ईसाई धर्म में परिवर्तन कराया गया। घर वापसी करने वाले लोगों ने यह बातें अपनी जुबानी मीडिया के सामने रखी।

Kanker News: धर्मांतरण के विरोध में बुधवार को हिंदू संगठनों ने राज्यव्यापी बंद बुलाया था

Kanker News: बता दें कि कांकेर जिले में धर्म परिवर्तन किए व्यक्ति के शव दफनाने को लेकर 17 दिसंबर को विवाद और हिंसा हुई थी। विवाद के बाद प्रार्थना स्थल में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आई थीं, जिसके चलते प्रशासन को धारा 144 लागू करनी पड़ी थी। इस घटना को सामाजिक अशांति फैलाने वाला बताते हुए सर्व समाज ने छत्तीसगढ़ बंद की घोषणा की थी। धर्मांतरण के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने बुधवार के दिन प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया था। जिसका व्यापक असर देखा गया था।

बुधवार के दिन छत्तीसगढ़ बंद का असर पूरे राज्य में नजर आया। प्रदेश के कई जिलों में बाजार पूरी तरह बंद रहे। इसके चलते आम जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। सर्व हिन्दू समाज के आह्वान पर व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें और बाजार बंद रखे गए। धर्मांतरण के मामले में संगठन ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की