,

Macron India Visit: 17 फरवरी को भारत आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, पीएम मोदी से होगी अहम वार्ता

Macron India Visit

Edit by: Priyanshi Soni

Macron India Visit: विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 फरवरी से तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचेंगे। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विस्तृत बातचीत होगी। दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी। मैक्रों एआई इम्पैक्ट समिट में भी हिस्सा लेंगे।

इसके साथ ही भारत और फ्रांस के नेता हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझेदारी सहित कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। मुंबई में दोनों नेता संयुक्त रूप से ‘भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष’ की शुरुआत करेंगे।

Macron India Visit: ‘होराइजन 2047’ रोडमैप पर आगे बढ़ेगी साझेदारी

Macron India Visit

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बातचीत का मुख्य फोकस ‘होराइजन 2047 रोडमैप’ के तहत तय प्राथमिकताओं पर रहेगा। यह रोडमैप जुलाई 2023 में पेरिस में हुई शिखर वार्ता के बाद जारी किया गया था। इसका उद्देश्य व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देना है।

Macron India Visit: संस्कृति, प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम

मंत्रालय ने यह भी बताया कि यह दौरा प्रधानमंत्री मोदी की फरवरी 2025 में हुई फ्रांस यात्रा के बाद हो रहा है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी और आपसी भरोसे को दर्शाता है। नवाचार वर्ष के तहत संस्कृति, प्रौद्योगिकी और व्यवसाय जैसे क्षेत्रों में संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Macron India Visit: राफेल सौदे पर भी हो सकती है प्रगति

मैक्रों की यात्रा के दौरान रक्षा क्षेत्र में भी अहम चर्चा की संभावना है। भारतीय वायुसेना के लिए 114 अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का प्रस्ताव रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) के समक्ष रखा जा सकता है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। प्रस्ताव के अनुसार, विमानों के 60 प्रतिशत से ज्यादा पुर्जों का निर्माण भारत में किया जाना अनिवार्य होगा।

यदि यह सौदा मंजूर होता है, तो वायुसेना के मौजूदा 36 राफेल विमानों के बेड़े में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही नौसेना द्वारा पहले से ऑर्डर किए गए 26 राफेल विमानों के साथ भारत की रक्षा क्षमता और मजबूत होगी।

Read also: TOP 10 news: राजनीति से लेकर खेल और मौसम तक देशभर की प्रमुख हलचल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…

Sheikh Hasina की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश अलर्ट, भारत से लगी सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…

CG: सड़क हादसों में 4 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में बादलों ने रोकी रात की ठंड, अब 2…

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…