,

Bangladesh Hindu violence: बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यापारी की हत्या, दुकान के अंदर मिला शव

Bangladesh Hindu violence

Edit by: Priyanshi Soni

Bangladesh Hindu violence: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अगस्त 2024 में शेख हसीना के विरोध में हुए आंदोलन के बाद से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और कई हिंदुओं की जान जा चुकी है। ताजा मामला मयमनसिंह जिले के त्रिशाल उपजिला से सामने आया है, जहां 62 वर्षीय एक हिंदू व्यवसायी की निर्मम हत्या कर दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने व्यापारी पर उसकी ही दुकान में धारदार हथियार से हमला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शटर बंद कर मौके से फरार हो गए।

Bangladesh Hindu violence: पुलिस ने दी घटना की जानकारी

Bangladesh Hindu violence

त्रिशाल थाना पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात बोगर बाजार चौराहे पर हुई। मृतक की पहचान साउथकंडा गांव निवासी सुसेन चंद्र सरकार के रूप में हुई है, जो ‘भाई-भाई एंटरप्राइज’ नामक दुकान चलाते थे। परिजनों ने जब दुकान खोली तो वह अंदर खून से लथपथ हालत में मिले। उन्हें तुरंत मयमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Bangladesh Hindu violence: परिजनों का दावा- लूट के बाद हत्या

मृतक के बेटे सुजान सरकार ने बताया कि उनका परिवार वर्षों से चावल के कारोबार से जुड़ा है और किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने हत्या के बाद दुकान से लाखों टका भी लूट लिए। परिवार ने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Bangladesh Hindu violence: चुनाव से पहले बढ़ती सांप्रदायिक घटनाएं

देश में 12 फरवरी को संसदीय चुनाव प्रस्तावित हैं। इससे पहले सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिसंबर माह में ऐसे 51 मामले सामने आए थे। वर्ष 2022 की जनगणना के अनुसार, बांग्लादेश में हिंदू आबादी लगभग 1 करोड़ 31 लाख है, जो कुल जनसंख्या का करीब 7.95 प्रतिशत है।

Read also: Macron India Visit: 17 फरवरी को भारत आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, पीएम मोदी से होगी अहम वार्ता

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…