,

ITAWA: ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 3 साइबर ठग गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
ITAWA: Big gang of online gaming fraud busted, 3 cyber fraudsters arrested

BY-ISA AHMAD

REPORT- RAVI SINGH

ITAWA: ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 3 साइबर ठग गिरफ्तारइटावा पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए लोगों को सरकारी वेबसाइट जैसा भरोसा दिलाकर ठगी करते थे। गिरोह के सदस्य लिंक भेजकर लोगों को ऐप डाउनलोड करवाते और फिर गेमिंग के नाम पर उनके बैंक खातों से रकम निकाल लेते थे।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 6 मोबाइल फोन, 6 एटीएम कार्ड, कई बैंक पासबुक, आधार और पैन कार्ड, कारें तथा नकदी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी भूमिका की जांच की जा रही है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की