,

Indore news: ई-चालान के नाम पर ड्राइवर से साइबर ठगी, मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.23 लाख रुपये

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्टर: देवेंद्र जायसवाल

Indore news: में साइबर ठगों ने ई-चालान के नाम पर एक ड्राइवर को बड़ी ठगी का शिकार बना लिया। ठगों ने व्हाट्सएप के जरिए फर्जी ट्रैफिक चालान भेजकर मोबाइल हैक किया और बैंक खाते से एक लाख तेईस हजार रुपये उड़ा लिए।

व्हाट्सएप पर आया फर्जी ई-चालान
पीड़ित ड्राइवर विक्की क्षेत्री के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया, जिसमें ट्रैफिक ई-चालान से जुड़ी जानकारी दी गई थी। मैसेज के साथ एक एपीके फाइल लिंक भेजा गया था, जिसे असली चालान समझकर विक्की ने डाउनलोड कर लिया।

मोबाइल हैक होते ही शुरू हुआ फ्रॉड
लिंक डाउनलोड करते ही पीड़ित का मोबाइल पूरी तरह हैक हो गया। ठगों ने फोन का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया और पहले पीड़ित की दो एफडी से रकम उसके खाते में ट्रांसफर करवाई। इसके बाद बैंक खाते से करीब एक लाख तेईस हजार रुपये निकाल लिए गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने अन्नपूर्णा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कर लिया है और जिस नंबर से व्हाट्सएप मैसेज भेजा गया था, उसकी तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। ट्रैफिक ई-चालान की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट या सरकारी मैसेज के माध्यम से ही जांचें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12