Entertainment: ऑस्कर दावेदार फिल्म ‘होमबाउंड’ पर साहित्यिक चोरी का आरोप, लेखिका ने निर्माताओं को घेरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Entertainment

Edit By: Priyanshi Soni

Entertainment: भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म ‘होमबाउंड’ विवादों में आ गई है। लेखिका और पत्रकार पूजा चंगोइवाला ने इस फिल्म पर अपनी किताब से सामग्री चुराने का आरोप लगाया है। उन्होंने करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और नेटफ्लिक्स इंडिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

Entertainment: किताब से मिलती-जुलती कहानी का दावा

पूजा चंगोइवाला का कहना है कि उनकी वर्ष 2021 में प्रकाशित किताब ‘होमबाउंड’ और फिल्म के शीर्षक एक जैसे हैं। इतना ही नहीं, फिल्म की कहानी, दृश्य, संवाद, घटनाओं का क्रम और प्रस्तुति भी उनकी किताब से मेल खाती है। दोनों ही रचनाएं कोविड-19 के दौरान मजदूरों के पलायन की पृष्ठभूमि पर आधारित हैं।

लीगल नोटिस का नहीं मिला जवाब

लेखिका के अनुसार उन्होंने 15 अक्टूबर को फिल्म निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा था, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसी कारण वे अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रही हैं।

हाईकोर्ट में क्या मांगें रखी जाएंगी

पूजा चंगोइवाला बंबई हाईकोर्ट में मुकदमा दायर करने की योजना बना रही हैं। उनकी मांगों में फिल्म के वितरण पर रोक, कथित रूप से कॉपी किए गए कंटेंट को हटाना, फिल्म का शीर्षक बदलना और मुआवजा शामिल है। उनका कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट 2022 में तैयार हुई, जो उनकी किताब के प्रकाशन के एक साल बाद की है, ऐसे में इसे महज संयोग नहीं कहा जा सकता।

धर्मा प्रोडक्शंस की प्रतिक्रिया

इस मामले पर धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से कहा गया है कि विवाद को कानूनी प्रक्रिया के तहत सुलझाया जा रहा है। फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। नीरज घायवान के निर्देशन में बनी यह फिल्म ऑस्कर की शीर्ष 15 शॉर्टलिस्टेड फिल्मों में शामिल है।

Damoh: गौतम पंचांग 2026 का लोकार्पण, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल रहे मौजूद

Damoh: ज्योतिष मठ संस्थान भोपाल द्वारा प्रकाशित पंडित अयोध्या प्रसाद गौतम पंचांग

अजातशत्रु अटल, भारत उदय के दृष्टा और सुशासन के प्रवर्तक

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री (म.प्र.) भारत जमीन का टुकड़ा नहीं, जीता

क्रिसमस पर कैथेड्रल चर्च पहुंचे PM मोदी, ईसा मसीह की प्रतिमा के सामने जोड़े हाथ

BY: MOHIT JAIN क्रिसमस के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार

Ambikapur: सरगुजा में आदिवासी संस्कृति की अनोखी झलक

Reporter: Dinesh Gupta, Edit By: Mohit Jain Ambikapur: सरगुजा जिले में आदिवासी

VHT 2025: अब कब और किस टीम के खिलाफ अगला मुकाबला खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा

VHT 2025: भारतीय घरेलू क्रिकेट के प्रतिष्ठित विजय हजारे ट्रॉफी के नए

Karnataka: चित्रदुर्ग में दर्दनाक हादसा, चलती बस बनी आग का गोला; 10 से अधिक यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

Karnataka: के चित्रदुर्ग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर गुरुवार सुबह एक

HR: जानिए HR की 10 बड़ी खबरें (25-12-2025)

HR NEWS: हरियाणा के 1.20 लाख संविदा कर्मियों को बड़ी राहतराज्य सरकार

CG: जानिए CG की 10 बड़ी खबरें (25-12-2025)

CG NEWS: १. क्रिसमस विशेष: छत्तीसगढ़ी में बाइबिल अनुवाद की अनकही कहानीछत्तीसगढ़

MP: जानिए MP की 10 बड़ी खबरें (25-12-2025)

MP NEWS: १. मध्य प्रदेश में कोहरा घटा, ठंड का असर बरकरारप्रदेश

Horoscope: जानिए आज का राशिफल (25-12-2025)

Horoscope: १. मेष राशिआज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया

MP news: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया “अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट” की तैयारियों का जायजा

MP news: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के मेला मैदान पहुँचकर “अभ्युदय

Uttarkashi News: देवभूमि रजत उत्सव: 25 साल का सफर बेमिसाल, निरंतर प्रगति पथ पर उत्तराखंड*

रिपोर्ट- विनीत कंसवाल Uttarkashi News: उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण