Pilibhit News: परिवहन विभाग की सख्ती, ओवरलोड और नो-पार्किंग वाहनों पर सख्त कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pilibhit News

Reporter: Nizam Ali, Edit By: Mohit Jain

Pilibhit News: खबर प्रकाशित होने के बाद पीलीभीत में परिवहन विभाग हरकत में आ गया। कोहरे के चलते बढ़ती दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर यह बड़ा एक्शन लिया गया।

संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान असम चौराहा, देवहा पुल, बीसलपुर रोड और पूरनपुर रोड सहित प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच की गई। नो-पार्किंग जोन में खड़े 18 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण हो रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान मोटर वर्कशॉप के बाहर अवैध रूप से खड़े 6 वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। साथ ही वर्कशॉप संचालकों को भविष्य में सड़क पर वाहन खड़ा न कराने की सख्त चेतावनी दी गई। इसके अलावा ओवरहाइट और ओवरलोड गन्ना ले जा रहे 4 मालवाहक वाहनों पर भी चालान की कार्रवाई की गई।

कोहरे में हादसों की बढ़ती संभावना को देखते हुए विभाग ने सतर्कता और बढ़ा दी है। इस दौरान व्यावसायिक वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग, निर्धारित क्षमता के अनुसार लोडिंग और यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूक भी किया गया।

यह खबर भी पढ़ें: Agra News: क्रिसमस–न्यू ईयर पर ताजमहल जाने का रास्ता बदला, 5 जनवरी तक लागू रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह सख्त चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी