,

MP news: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया “अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट” की तैयारियों का जायजा

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP news: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के मेला मैदान पहुँचकर “अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट-2025” की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया है। अटल जी को विनम्र श्रद्धांजलि एवं आदरांजलि स्वरूप केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में “अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट” के रूप में अद्भुत आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को समिट को पूरी भव्यता के साथ आयोजित करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

इस अवसर पर केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं प्रमुख सचिव उद्योग श्री राघवेन्द्र सिंह, संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद कुमार सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में ग्वालियर में 25 दिसम्बर को आयोजित होने जा रही समिट में लगभग 2 लाख करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन किए जाएंगे। इस आयोजन में 25 हजार लाभार्थियों एवं हजारों उद्यमी एवं निवेशक भाग लेंगे। उन्होंने कहा प्रदेश के लिए प्रसन्नता और गर्व का विषय है कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ग्वालियर के आयोजन में पधार रहे हैं। यह आयोजन प्रदेश सरकार के संकल्प को आगे बढ़ने वाला सिद्ध होगा। केन्द्रीय गृहमंत्री श्री शाह विभिन्न योजनों के हितग्राहियों, बेरोजगार युवाओं और निवेशकों को अनेक सौगातें भी प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने और भारत को विश्व की तीसरी सबसे सशक्त अर्थव्यवस्था बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश आगमन के लिये केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह के प्रति आभार जताया है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की