Lucknow News: राष्ट्र प्रेरणा स्थल म्यूजियम के क्यूरेशन का काम पूरा, प्रधानमंत्री करेंगे 25 दिसंबर को उद्घाटन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lucknow News Rashtriya Prerna Sthal Museum PM will inaugurate

रिपोर्ट- वंदना रावत

Lucknow News: राष्ट्रवाद की त्रिवेणी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी को समर्पित हैं, राष्ट्र प्रेरणा स्थल। राष्ट्र प्रेरणा का उद्घाटन 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। राष्ट्र प्रेरणा स्थल के भव्य उद्घाटन समारोह की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी क्रम में प्रेरणा स्थल में राष्ट्र नायकों के जीवन वृत्त को दर्शाने वाले म्यूजियम के क्यूरेशन का कार्य भी पूरा हो चुका है। 5 गैलरियों और 5 कोर्टयार्ड से युक्त म्यूजियम के क्यूरेशन का कार्य पैन इंटेल कॉम कंपनी ने किया है। भावी पीढ़ियों में राष्ट्रवाद की भावना के संचार के लिए बने म्यूजियम को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

Lucknow News: राष्ट्र नायकों को समर्पित है प्रेरणा स्थल का म्यूजियम ब्लॉक

राष्ट्र प्रेरणा स्थल में राष्ट्रवाद की त्रिवेणी कहे जाने वाले राष्ट्र नायकों को समर्पित म्यूजियम का भी निर्माण किया गया है। प्रेरणा स्थल के 98000 वर्ग फुट के क्षेत्र में एलडीए ने म्यूजियम ब्लॉक का निर्माण कराया है। इसके क्यूरेशन का कार्य पैन इंटेल कॉम कंपनी ने किया है। म्यूजियम में 2 फ्लोर में 5 गैलरियां और 5 कोर्टयार्ड, वीवीआईपी ग्रीन रूम और 12 इंटरप्रिटेशन वॉल का निर्माण किया गया है। म्यूजियम की पहली गैलरी ओरियेंटेशन रूम के रूप में बनाई गई है, जिसमें वीडियो और एवी के माध्यम से राष्ट्र नायकों के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों को दिखाया जाएगा। दूसरी गैलरी में भारतीय जन संघ के निर्माण और उसकी विकास यात्रा को दर्शाया गया है। म्यूजियम की क्रमशः तीसरी, चौथी और पाँचवीं गैलरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी को समर्पित हैं। इन गैलरियों में उनकी फोटो, अखबार की कटिंग, सिलिकॉन की मूर्तियों के जरिए उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगों को दिखाया गया है।

Lucknow News: म्यूजियम में लगी हैं भारत माता, दीपक और सुदर्शन चक्र की प्रतिकृतियां

म्यूजियम में 5 गैलरियों के साथ 5 कोर्टयार्ड का भी निर्माण किया गया है। फर्स्ट फ्लोर पर बने तीन कोर्टयार्ड क्रमशः भारत माता, जन संघ के प्रतीक चिन्ह दीपक और सुदर्शन चक्र की प्रतिकृतियां बनाई गई हैं। एक कोर्टयार्ड में भारत माता की 10 फिट ऊँची मूर्ति लगी है, साथ ही दीवार पर वन्दे मातरम उत्कीर्ण किया गया है। सेकंड फ्लोर पर बने कोर्टयार्ड में राष्ट्र नायकों के प्रयोग किए गए समान जैसे- तख्त, मेज-कुर्सी, छड़ी को लोगों के दर्शन के लिए रखा गया है। इसके अलावा म्यूजियम में 12 इंटरप्रिटेशन वॉल बनाई गई हैं, जिन पर म्यूरल और रिलीफ आर्ट के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं और महान विभूतियों को दर्शाया गया है। एक वॉल पर, राष्ट्रवाद से प्रेरित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की कविता की पंक्तियाँ लिखी गई हैं। इसके साथ ही म्यूजियम ब्लॉक में वीवीआईपी ग्रीन रूम का भी निर्माण किया गया है। राष्ट्र नायकों को समर्पित म्यूजियम आने वाले समय में भी भावी पीढ़ियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार करेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग बताया भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: बालोद दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई