UP news: फास्ट फूड बना मौत की वजह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

चाऊमीन और पिज्जा-बर्गर की लत से 11वीं की छात्रा की गई जान, आंतों में हो गए थे छेद

Up news: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में फास्ट फूड खाने की आदत ने एक 16 वर्षीय छात्रा की जान ले ली। चाऊमीन, मैगी, पिज्जा और बर्गर जैसे जंक फूड के लगातार सेवन से छात्रा की आंतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उनमें कई जगह छेद हो गए।

परिवार की सबसे छोटी बेटी थी अहाना

मृतक छात्रा अहाना अमरोहा नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी किसान मंसूर खान की बेटी थी। वह हाशमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी और परिवार में सबसे छोटी संतान थी। परिवार में मां, एक भाई और दो बहनें हैं।

मना करने पर भी नहीं छोड़ा जंक फूड

परिजनों के अनुसार अहाना को फास्ट फूड खाने की आदत थी। परिवार के बार-बार मना करने के बावजूद वह चाऊमीन, मैगी, पिज्जा और बर्गर का सेवन करती रहती थी। सितंबर माह से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और पेट में लगातार तेज दर्द रहने लगा।

जांच में सामने आई गंभीर स्थिति

30 नवंबर को परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच में पता चला कि उसकी आंतें आपस में चिपक गई हैं और कई स्थानों पर छेद हो चुके हैं। डॉक्टरों ने इस गंभीर स्थिति के लिए फास्ट फूड के लंबे समय तक सेवन को जिम्मेदार बताया।

ऑपरेशन के बाद भी नहीं बच सकी जान

छात्रा का ऑपरेशन किया गया, जो सफल रहा। करीब दस दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन स्वास्थ्य में लगातार गिरावट बनी रही। चार दिन पहले हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।

हार्ट फेल होने से हुई मौत

एम्स में इलाज के दौरान कुछ समय के लिए उसकी हालत में सुधार हुआ और वह चलने-फिरने लगी थी, लेकिन रविवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों के अनुसार हार्ट फेल होने के कारण उसकी मौत हो गई।

डॉक्टरों ने फास्ट फूड को ठहराया कारण

परिजनों का कहना है कि इलाज कर रहे डॉक्टरों ने आंतों की खराब स्थिति की मुख्य वजह फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन बताया है। होनहार छात्रा की असमय मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Knife Attack : रायपुर में बदमाशों का आतंक, युवक पर घर के बाहर चाकू से हमला

Knife Attack : राजधानी रायपुर में सरेआम चाकूबाजी Knife Attack : रायपुर

Chennai में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण: गठबंधन के साथ विजय की नई पारी

Chennai 4 मई को आए चुनावी नतीजों के बाद चले भारी सियासी

MP TOP 10: राजनीति, मौसम, शिक्षा और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट

1. MP TOP 10: मध्यप्रदेश में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नदी प्रदूषण मामले में जताई सख्त नाराजगी TOP

DailyHoroscope : 10 मई 2026 का राशिफल

DailyHoroscope : आज का दिन भावनाओं, निर्णयों और नए अवसरों का संकेत