Naxalite Surrender: सुकमा, नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। कुल 22 नक्सलियों ने ओडिशा के डीजीपी के समक्ष मल्कानगिरी में आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में अधिकांश नक्सली केरलापाल एरिया कमेटी से जुड़े बताए जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वालों में दोरनापाल LOS के कई कमांडर भी शामिल हैं, जिससे नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका माना जा रहा है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने 1 AK-47, 2 INSAS राइफल, 1 SLR सहित कुल 9 हथियार भी जमा कराए हैं।

Naxalite Surrender: जानकारी के अनुसार, सरेंडर करने वाले 22 नक्सलियों में से 19 नक्सली केरलापाल, जगरगुंडा एरिया कमेटी और प्लाटून नंबर-26 से जुड़े हुए हैं। वहीं 3 नक्सली आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल ज़ोनल कमेटी (AOBSZC) से संबंधित बताए गए हैं।
Naxalite Surrender: सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों, दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति के चलते नक्सली आत्मसमर्पण के लिए आगे आ रहे हैं। यह सरेंडर सुकमा और आसपास के नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति बहाली की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से पूछताछ कर रही हैं और आगे की कानूनी व पुनर्वास प्रक्रिया पूरी की जा रही है।





