Ujjain news: उज्जैन स्टेशन पर दर्दनाक घटना: ट्रेन में चढ़ते समय यात्री को हार्ट अटैक, इलाज के दौरान मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Ujjain news: उज्जैन रेलवे स्टेशन से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री को अचानक हार्ट अटैक आ गया और वह प्लेटफॉर्म पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना 21 दिसंबर, रविवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है।

नर्मदा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान हादसा
यह घटना उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 की है। नर्मदा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18233) के कोच A1 के पास से जनरल डिब्बे की ओर दौड़ते समय संजू रजवाड़े नामक यात्री अचानक गिर गया। वह जनरल कोच में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, जो A1 और HA1 कोच के पास स्थित था।

टीसी ने दी सीपीआर, बचाने की कोशिश
यात्री को गिरता देख इंदौर में पदस्थ मुख्य टिकट निरीक्षक कृपाशंकर पटेल बिना समय गंवाए उसकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने मौके पर ही यात्री को सीपीआर देना शुरू किया। कुछ देर के प्रयास के बाद यात्री की पल्स सामान्य होती नजर आई, जिससे आसपास मौजूद लोगों को उम्मीद जगी कि उसकी जान बच सकती है।

स्ट्रेचर और डॉक्टर की व्यवस्था नहीं
हालत संभलने के बाद जब यात्री को अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ी, तो स्टेशन पर न तो समय पर डॉक्टर पहुंचा और न ही स्ट्रेचर उपलब्ध हो सका। सीएमआई कंट्रोल रतलाम को तत्काल सूचना दी गई, लेकिन मदद समय पर नहीं मिल पाई।

ट्रॉली में ले जाकर पहुंचाया अस्पताल
स्थिति गंभीर होती देख यात्रियों ने निर्णय लिया कि देर करने के बजाय यात्री को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए। मजबूरी में प्लेटफॉर्म पर सामान ढोने में इस्तेमाल होने वाली लोहे की ट्रॉली पर यात्री को लिटाकर स्टेशन के बाहर भेजा गया और वहां से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम
अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने यात्री का इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान संजू रजवाड़े की मौत हो गई।

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं