,

UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में 2158 पदों पर सीधी भर्ती, आज से ऑनलाइन करें आवेदन

- Advertisement -
Ad imageAd image

by: vijay nandan

UPPSC Recruitment 2025: लखनऊ, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्वास्थ्य, आयुष, पशुपालन और परिवार कल्याण से जुड़े विभागों में कुल 2158 पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा की है। इन भर्तियों का उद्देश्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।

UPPSC Recruitment 2025 : आयुष विभाग में सबसे ज्यादा पद

  • आयुष निदेशालय के अंतर्गत सबसे अधिक भर्तियां की जाएंगी। विभागवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
  • आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर: 168 पद
  • यूनानी मेडिकल ऑफिसर: 25 पद
  • आयुर्वेद एवं यूनानी (अन्य पद): कुल 884 पद
  • होम्योपैथी निदेशालय: 265 होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर

श्रम विभाग: 7 पद

  • पशु चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की भर्तियां
  • स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अन्य विभागों में भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां की जाएंगी:
  • पशुधन विभाग: 404 वेटरनरी ऑफिसर
  • डेंटल हेल्थ डिपार्टमेंट: 157 डेंटल सर्जन
  • परिवार कल्याण महानिदेशालय: 221 पद
  • हल्थ एजुकेशन ऑफिसर व फूड सेफ्टी विभाग: 26 ड्रग इंस्पेक्टर

आवेदन की अहम तारीखें

  • UPPSC के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 22 दिसंबर से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
  • फीस जमा करने व आवेदन की अंतिम तिथि: 22 जनवरी 2026
  • आवेदन में सुधार का अवसर: आयोग द्वारा निर्धारित अवधि में उपलब्ध रहेगा
  • आवेदन से पहले OTR अनिवार्य

आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना जरूरी होगा। बिना OTR के आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाएगी। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नाम, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य विवरण सावधानीपूर्वक भरें।

भर्ती का उद्देश्य

इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टरों और अधिकारियों की नियुक्ति का मकसद प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करना और युवाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से आयुष सेक्टर में की जा रही भर्तियां पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएंगी।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की