Gwalior news: ऑफिस के बाहर से बाइक चोरी, मास्टर चाबी से लॉक खोलकर फरार हुआ चोर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Gwalior news: पड़ाव थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की एक और घटना सामने आई है। गांधीनगर इलाके में शनिवार रात ऑफिस के बाहर खड़ी बाइक को चोर मास्टर चाबी की मदद से खोलकर ले गया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें नकाबपोश युवक बाइक चुराते हुए दिखाई दे रहा है।

यह घटना रात करीब 9 बजकर 45 मिनट के आसपास की बताई जा रही है, हालांकि चोरी का खुलासा रविवार सुबह सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद हुआ। बाइक मालिक ने पड़ाव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुछ ही मिनटों में दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार गांधीनगर क्षेत्र में एडवोकेट सिंघल का कार्यालय स्थित है, जहां एक कर्मचारी शनिवार रात काम कर रहा था। कर्मचारी ने अपनी बाइक ऑफिस के बाहर खड़ी की थी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि रात करीब 8 बजकर 41 मिनट पर काले कपड़े पहने एक नकाबपोश युवक पैदल वहां पहुंचता है। वह पहले बाइक के पास से निकल जाता है, फिर वापस लौटकर मास्टर चाबी से लॉक खोलता है और कुछ ही पलों में बाइक लेकर फरार हो जाता है।

बाइक गायब होने पर देखा गया सीसीटीवी फुटेज

काम खत्म होने के बाद जब कर्मचारी बाहर आया तो बाइक मौके पर नहीं थी। आसपास तलाश करने के बावजूद बाइक नहीं मिली। इसके बाद ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड मिली।

पुलिस जांच में जुटी

पड़ाव थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा और चोरी गई बाइक बरामद की जाएगी।

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़