,

Ayodhya news:निर्मला अस्पताल पर लगे आरोपों को बताया निराधार, प्रबंधन ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Ankur panday

Ayodhya news: अयोध्या निर्मला हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर प्रबंधन ने अस्पताल पर लगाए गए गंभीर आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अस्पताल की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से झूठे आरोप लगाए गए हैं अस्पताल में डायलिसिस और आईसीयू जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसके चलते गंभीर मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर इलाज दिया जाता है। हाल ही में एक महिला मरीज की मृत्यु को लेकर अस्पताल पर ओवरडोज इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया गया, जिसे प्रबंधन ने सिरे से खारिज किया है अस्पताल प्रशासन के अनुसार महिला मरीज को सुबह आठ बजे इंजेक्शन लगाया गया था और शाम चार बजे तक उसकी स्थिति सामान्य रही, इसके बाद उसे लखनऊ के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हुई। प्रबंधन का कहना है कि यदि इंजेक्शन का ओवरडोज होता तो उसका रिएक्शन तत्काल सामने आ जाता डॉक्टर बाणोधा ने कहा कि कि 16 दिसंबर की रात करीब तीन बजे मृत महिला के परिजनों और कुछ अन्य लोगों ने अस्पताल परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की, स्टाफ के साथ मारपीट की और अस्पताल निदेशक को जान से मारने की धमकी दी। इस पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि हंगामे की सूचना तत्काल 112 नंबर और स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियोग्राफी कराई गई। प्रबंधन का आरोप है कि दबाव बनाकर स्टाफ से झूठे आरोप लिखवाने का प्रयास भी किया गया अंत में अस्पताल प्रशासन ने कहा कि इस तरह के बेबुनियाद आरोपों से न केवल डॉक्टरों और निजी अस्पतालों की छवि खराब होती है, बल्कि गंभीर मरीजों के इलाज पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। प्रबंधन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की