CBI ने रक्षा मंत्रालय में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, 2.36 ₹ करोड़ जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

CBI: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने रक्षा मंत्रालय में तैनात आर्मी अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ बेंगलुरु की एक कंपनी से 3 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। जांच एजेंसी ने शर्मा के घर से कुल 2.36 करोड़ रुपए नकद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

CBI: पत्नी भी शामिल, कोर्ट ने दी 3 दिन की CBI कस्टडी

शर्मा की पत्नी कर्नल काजल बाली, जो डिवीजन ऑर्डनेंस यूनिट (DOU) श्रीगंगानगर, राजस्थान में कमांडिंग ऑफिसर हैं, के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। तलाशी के दौरान उनके घर से 10 लाख रुपए बरामद किए गए। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 23 दिसंबर तक CBI की हिरासत में भेज दिया।

रिश्वतखोरी का तरीका और जांच

CBI को जानकारी मिली कि बेंगलुरु स्थित एक दुबई कंपनी से लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा लगातार संपर्क में थे। कंपनी के ऑपरेशन देखने वाले राजीव यादव और रवजीत सिंह ने 18 दिसंबर को बिचौलिये विनोद कुमार के जरिए शर्मा को 3 लाख रुपए की रिश्वत दी। जांच एजेंसी का दावा है कि लेफ्टिनेंट कर्नल ने प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए रक्षा उत्पादों के निर्माण और निर्यात से जुड़े मामलों में गड़बड़ी की साजिश रची थी।

यह खबर भी पढ़ें: MP Weather: कोहरे की चादर में लिपटा मध्यप्रदेश, ट्रेन और उड़ानें लगातार लेट

तलाशी और बरामदगी

CBI ने दिल्ली, बेंगलुरु, श्रीगंगानगर और जम्मू सहित कई स्थानों पर तलाशी ली। दिल्ली स्थित शर्मा के घर से 3 लाख रुपए, 2.23 करोड़ रुपए नकद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त हुई। श्रीगंगानगर में पत्नी के घर से 10 लाख रुपए और उनके कार्यालय में भी तलाशी जारी है।

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं