,

MP Weather: कोहरे की चादर में लिपटा मध्यप्रदेश, ट्रेन और उड़ानें लगातार लेट

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP Weather: मध्यप्रदेश में भीषण ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। इसका असर आम जनजीवन के साथ यातायात पर भी साफ दिखाई दे रहा है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में रोजाना 20 से अधिक ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 5 घंटे तक देरी से पहुंच रही हैं। भोपाल और इंदौर से संचालित उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

MP Weather: रीवा में सबसे ज्यादा असर, 50 मीटर बाद कुछ नहीं दिख रहा

रीवा में सुबह के समय स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही, जहां दृश्यता घटकर मात्र 50 मीटर रह गई। रविवार को ग्वालियर सहित प्रदेश के 18 शहरों में घना कोहरा दर्ज किया गया। शनिवार को शहडोल के कल्याणपुर में तापमान गिरकर 2.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है।

इन जिलों में घना और मध्यम कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया और कटनी में घने कोहरे का असर है।
भोपाल, शाजापुर, देवास, सीहोर, रायसेन और विदिशा में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया, जहां दृश्यता दो से चार किलोमीटर के बीच रही।

MP Weather: कोहरे की चादर में डूबा मध्यप्रदेश, रीवा में 50 मीटर विजिबिलिटी,  ठंड से ट्रेनें भी थमीं | MP Weather Severe Fog Cold Wave Grip Madhya  Pradesh, Trains Delayed for Hours

दिल्ली रूट की ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित

कोहरे का सबसे ज्यादा असर दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों पर पड़ रहा है। उत्तरी राज्यों में घने कोहरे के कारण इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन की ओर आने वाली कई ट्रेनें समय पर नहीं पहुंच पा रहीं। मालवा, झेलम, शताब्दी, सचखंड और पंजाब मेल जैसी ट्रेनें आठ घंटे तक देरी से चल रही हैं।

मालवा एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से पहुंची

एमपी ने ओढ़ी कोहरे की चादर, विजिबिलिटी हुई कम, पंजाब मेल, शताब्दी एक्‍सप्रेस  समेत कई ट्रेनें घंटों लेट

भोपाल में मालवा एक्सप्रेस का निर्धारित समय सुबह 7 बजकर 25 मिनट है, लेकिन शनिवार को यह दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंची। इस कारण उज्जैन और इंदौर में भी ट्रेन कई घंटे देरी से पहुंची।

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

लगातार कोहरे की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने यात्रा, स्वास्थ्य और कृषि को लेकर एडवाइजरी जारी की है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी

तेज ठंड में सिर, गर्दन और हाथ-पैर को ढककर रखें। सर्दी, खांसी या फ्लू के लक्षण होने पर डॉक्टर से परामर्श लें। विटामिन सी युक्त फल और सब्जियों का सेवन करें। कोहरे और प्रदूषक तत्वों से फेफड़ों पर असर पड़ सकता है, इसलिए मास्क का उपयोग और हल्का व्यायाम जरूरी बताया गया है।

फसलों पर भी पड़ेगा असर

Dense fog in Harhua, adversely affecting crops | हरहुआ में घना कोहरा, फसलों  पर पड़ रहा प्रतिकूल असर: आलू, मटर, गोभी सहित सब्जियों में झुलसा रोग, किसान  चिंतित - Harhua ...

लंबे समय तक कोहरे के कारण फसलों में नमी बढ़ने और रोग लगने की आशंका है। मौसम विभाग ने किसानों को टमाटर, मिर्च, फूलगोभी और सरसों की फसल पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। पशु शालाओं में वेंटिलेशन बनाए रखने को भी कहा गया है।

पहली बार तीन डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

प्रदेश में इस सर्दी के मौसम में पहली बार तापमान तीन डिग्री से नीचे पहुंचा है। शहडोल के कल्याणपुर में 2.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उमरिया में 4.3 डिग्री, अमरकंटक में 4.6 डिग्री और पचमढ़ी में 5.2 डिग्री तापमान रहा।
बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया।

यह खबर भी पढ़ें: Gwalior News: अमित शाह के ग्वालियर आगमन पर अलर्ट, चार हजार जवान रहेंगे तैनात

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति