,

Budhni: सलकनपुर में सड़क हादसा, बस और बाइक की टक्कर, दो घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report By: Ashish Shrivastav, Edit By: Priyanshi Soni

Budhni: बुधनी के नजदीक ग्राम सलकनपुर में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। हरदा से भोपाल जा रही चौहान बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी।

Budhni: टक्कर के बाद पुलिया में घुसी बस

बाइक से टकराने के बाद बस अनियंत्रित हो गई और पास की पुलिया में जा घुसी। हादसे के दौरान बाइक सवार बस के नीचे दब गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। बस में सवार यात्रियों और घायल बाइक सवार को रेहटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही रेहटी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद फरार हुआ बस चालक

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12