रिपोर्ट: सुरेंद्र सिंह राजपूत
Sagar news: सागर जिले के चादामाऊ गांव में 4 दिसंबर को आरोपियों के द्वारा हिंदू परिवार के घर में आग लगा दी गई जिससे घर में सो रहे परिवार के सदस्य बुरी तरह झुलस गए आगजनी की घटना में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए इस घटना को लेकर क्षत्रिय आठ्या महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश आठ्या ने दुख व्यक्त किया और कहा कि अगर जल्द से जल्द आरोपियों के मकान नहीं गिराए जाते हैं और आरोपियों को कठोर सजा नहीं मिलती है तो आठ्या समाज मिलकर आंदोलन करेंगे प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश आठ्या ने चेतावनी दी है कलेक्टर और एसपी इस मामले को ध्यान में रखें कि आरोपी को किसी भी स्तर से बचना नहीं चाहिए उन्होंने कहा यह बहुत बड़ी घटना है यह घटना सागर संभाग ही नहीं पूरे देश भर में फैली हुई है और हिंदू समाज में भारी आक्रोश है इसलिए जल्द से जल्द आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्यवाही की जाए और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई जाए यदि शासन प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो समस्त आठ्या समाज और हिंदू समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा घटना को लेकर दिनेश आठ्या क्षत्रिय आठ्या महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश बंसल धीरेन्द्र खटीक प्रकाश प्रजापति राकेश साहू ने दुख व्यक्त किया है




