Raipur News: डेंगू से परेशान युवक कैरी बैग में मच्छर भरकर पहुंचा निगम मुख्यालय, नेता प्रतिपक्ष से की शिकायत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur News

Reporter: Himashu Patel, Eit By: Mohit Jain

Raipur News: रायपुर में डेंगू मच्छरों की समस्या को लेकर अनोखा विरोध देखने को मिला। वामन राव लाखे वार्ड का एक युवक डेंगू मच्छरों से परेशान होकर कैरी बैग में मच्छर भरकर सीधे नगर निगम मुख्यालय पहुंच गया। युवक ने वार्ड में फैली गंदगी और मच्छरों के आतंक को लेकर निगम प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई।

युवक ने बताया कि वह अपने वार्ड से डेंगू के मच्छर पकड़कर कैरी बैग में लेकर आया है, ताकि निगम अधिकारियों को हालात की गंभीरता का एहसास कराया जा सके। इस दौरान युवक ने नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी।

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने युवक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कैरी बैग में पैक मच्छरों को नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा। उन्होंने कहा कि शहर के वार्डों में डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद सफाई और दवा छिड़काव में लापरवाही बरती जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वामन राव लाखे वार्ड में तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाया जाए और दवा का छिड़काव कराया जाए, ताकि डेंगू मच्छरों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी आज, गुवाहाटी में होगा मुकाबला

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल

MP Deputy CM ने की नहर परियोजनाओं की समीक्षा , किसानों तक जल्द पानी पहुंचाने के निर्देश

MP Deputy CM: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा स्थित सर्किट हाउस