,

TaiwanNews: ताइपे की व्यस्त सड़कों पर सनसनी, स्मोक बम और चाकू से हमला, 3 लोगों की मौत, 9 घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image
aipeiAttack viral video swadesh news

by: vijay nandan

TaiwanNews: ताइवान की राजधानी ताइपे में शुक्रवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने भीड़भाड़ वाले इलाके में पहले स्मोक बम फेंका और फिर चाकू लेकर लोगों पर हमला कर दिया। इस हिंसक वारदात में कम से कम तीन लोगों की जान चली गई, जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर मास्क और बॉडी आर्मर पहने हुए था। वह अचानक भीड़ के बीच घुसा और बिना किसी चेतावनी के लोगों पर चाकू से वार करने लगा। हमले के बाद इलाके में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।

TaiwanNews: मेट्रो स्टेशन और शॉपिंग एरिया बना निशाना

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ताइपे मेन मेट्रो स्टेशन के पास हमला शुरू किया और बाद में उत्तर दिशा में स्थित एक मशहूर शॉपिंग एरिया की ओर बढ़ गया। वहां उसने एक डिपार्टमेंटल स्टोर की अलग-अलग मंजिलों पर स्मोक ग्रेनेड फेंके और कई लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने खासतौर पर गर्दन पर वार किए।

TaiwanNews: पीछा करते वक्त इमारत से गिरा हमलावर

ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के दौरान संदिग्ध एक इमारत की छठी मंजिल से गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

TaiwanNews: पहले से दर्ज थे आपराधिक मामले

अधिकारियों ने बताया कि हमलावर की पहचान 27 वर्षीय चांग वेन के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज थे और वह पुलिस को वांछित था। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने अनिवार्य रिजर्व मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए रिपोर्ट नहीं किया था, जिसके चलते उस पर कानूनी कार्रवाई चल रही थी।

ताइवान के प्रधानमंत्री ने कहा कि हमलावर के मकसद और उसके संभावित नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस घटना के पीछे कोई और वजह या साजिश तो नहीं थी।

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति