,

Jhansi: जमीन पर वर्षों से कब्जे का आरोप, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई गुहार

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: M H Ansari

Jhansi:  झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पठा निवासी लल्लू बरार ने कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के दबंगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उसकी जमीन पर कई वर्षों से अवैध कब्जा किया गया है, जिससे उसका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है।

गाटा संख्या 71/1 पर दबंगों का कब्जा

पीड़ित लल्लू बरार के अनुसार उसकी गाटा संख्या 71/1 की जमीन पर गांव के दबंगों ने जबरन कब्जा कर रखा है। जब भी वह अपनी जमीन जोतने या खेती करने जाता है, तो आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचकर उसे धमकाने लगते हैं।

जान से मारने की धमकी का आरोप

प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दबंग लोग उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हैं, गालियां देते हैं और जान से मारने की धमकी भी देते हैं। पीड़ित का कहना है कि इन लोगों से उसके पूरे परिवार को खतरा बना हुआ है।

मजदूरी कर बच्चों का पेट पालने को मजबूर पीड़ित

लल्लू बरार ने बताया कि वह बेहद गरीब परिवार से है और दबंगों से लड़ने की स्थिति में नहीं है। जमीन पर कब्जे के कारण उसे बाहर जाकर मजदूरी करनी पड़ रही है, जिससे वह किसी तरह अपने बच्चों का भरण-पोषण कर पा रहा है।

उपजाऊ जमीन पर उगी गेहूं की फसल

पीड़ित ने बताया कि उसकी जमीन उपजाऊ है और इस समय उस पर गेहूं की फसल खड़ी है, लेकिन कब्जा होने के कारण वह अपनी ही फसल का लाभ नहीं उठा पा रहा है।

प्रशासन से न्याय की मांग

पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि उसकी जमीन को दबंगों से कब्जा मुक्त कराया जाए और उसे न्याय दिलाया जाए, ताकि वह अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सके।

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार