,

MP news: कर्मचारी संगठनों में असंतोष, कैबिनेट के फैसले पर उठे सवाल

- Advertisement -
Ad imageAd image

कर्मचारी संगठनों में असंतोष, कैबिनेट के फैसले पर उठे सवाल

BY: Yoganand Shrivastva

MP News: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार द्वारा हाल ही में कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले को लेकर कर्मचारी संगठनों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सरकार ने सरकारी नौकरियों में पदों की जटिलता समाप्त करने के उद्देश्य से श्रेणियों की संख्या 10 से घटाकर 5 कर दी है। इस निर्णय के तहत दैनिक वेतन भोगी, कार्यभारित और आकस्मिक निधि स्थापना जैसे पदों को भविष्य में समाप्त करने का प्रावधान किया गया है।

कैबिनेट के फैसले में क्या है प्रावधान

  1. कार्यभारित और आकस्मिक निधि स्थापना के पदों को अब ‘गैर-स्वीकृत’ माना जाएगा।
  2. इन श्रेणियों में आगे कोई नई नियुक्ति नहीं की जाएगी।
  3. सरकारी सेवाओं में मौजूद विभिन्न प्रकार की श्रेणियों को समेटकर केवल 5 आवश्यक श्रेणियों में सीमित किया गया है।

सरकार का तर्क है कि अब तक नियमित, संविदा, आउटसोर्स, अंशकालीन जैसी कई श्रेणियों के कारण प्रशासनिक ढांचा बिखरा हुआ था। इसका सबसे अधिक नुकसान कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और सेवा लाभों के मामलों में उठाना पड़ता था।

सरकार का दावा: कर्मचारियों को मिलेगा स्थायी लाभ

शासन का कहना है कि इस फैसले से पेंशन व्यवस्था सरल होगी, सेवा लाभों में स्पष्टता आएगी और भविष्य की भर्ती नीति भी अधिक व्यवस्थित बनेगी। सरकार के अनुसार यह कदम कर्मचारियों के शोषण को रोकने और प्रशासनिक जटिलताओं को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

कर्मचारी संगठनों का विरोध

दैनिक वेतन भोगी, कार्यभारित स्थाईकर्मी और आकस्मिक निधि स्थापना से जुड़े कर्मचारियों ने इस निर्णय का विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि श्रेणियों को समाप्त करना उनके हित में नहीं है, बल्कि इससे उनकी समस्याएं और बढ़ सकती हैं।

वित्त विभाग पर लगाए आरोप

  1. कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि जिन पदों को नियमित श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए था, उन्हें समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया।
  2. संगठनों का कहना है कि वित्त विभाग के अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से इन श्रेणियों को खत्म करवाने का निर्णय करवा दिया।
  3. कर्मचारी समान सेवा शर्तें, नियमितीकरण और समान सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।

कुल मिलाकर सरकार जहां इस फैसले को सुधारात्मक और हितकारी बता रही है, वहीं कर्मचारी संगठन इसे अपने अधिकारों पर चोट मान रहे हैं। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की