Fire Case : पंचायत भवन के कमरे में लगी आग
Fire Case : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर क्षेत्र अंतर्गत बोरपदर गांव में पंचायत भवन में आगजनी का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आरोप है कि पंचायत भवन के एक कमरे में डीजल डालकर आग लगाई गई, जिससे वहां रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

Fire Case : उपसरपंच के बेटे पर लगा आरोप
ग्रामीणों ने वर्तमान उपसरपंच बसंती गोयल के बेटे अजय गोयल पर आगजनी का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पंचायत कार्यालय के कमरे में डीजल छिड़ककर आग लगाई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया और उन्होंने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Fire Case : ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत
घटना के बाद ग्रामीणों ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन सार्वजनिक संपत्ति है और इस तरह की घटना गांव के विकास कार्यों को प्रभावित करती है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Fire Case : पुलिस जांच में जुटी
पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आगजनी के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।
read more : Chennai में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण: गठबंधन के साथ विजय की नई पारी

