Katihar Construction: विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने का असर, कटिहार में गिट्टी-बालू के दाम आसमान पर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Katihar Construction

Katihar Construction: फेरी सेवा बंद और लंबा परिवहन मार्ग बना महंगाई की बड़ी वजह

Katihar Construction: कटिहार में भवन निर्माण सामग्री की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने और मनिहारी-साहिबगंज के बीच चलने वाली अंतरराज्यीय फेरी सेवा बंद होने का सीधा असर अब बाजार पर दिखाई देने लगा है। गिट्टी, पत्थर और बालू जैसी निर्माण सामग्रियों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों और निर्माण कार्य से जुड़े कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, पहले जिन मार्गों से आसानी से निर्माण सामग्री कटिहार पहुंच जाती थी, अब उन मार्गों के बाधित होने से लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। वर्तमान में झारखंड के राजमहल घाट से मानिकचक (पश्चिम बंगाल) होकर या मोकामा-बेगूसराय मार्ग से भारी वाहन सामग्री लेकर पहुंच रहे हैं। लंबी दूरी, अधिक समय और बढ़ती परिवहन लागत के कारण बाजार में दामों में भारी उछाल आ गया है।

Katihar Construction: गिट्टी और बालू की कीमतों में बड़ा उछाल, ट्रक व्यवसाय भी प्रभावित

मार्च महीने में जब मनिहारी-साहिबगंज फेरी सेवा चालू थी, तब 5/8 साइज की गिट्टी ₹6,500 से ₹7,200 प्रति सीएफटी तक मिल रही थी। वहीं विक्रमशिला सेतु से परिवहन सुचारू रहने के दौरान यही गिट्टी ₹7,500 से ₹8,000 प्रति सीएफटी तक उपलब्ध थी। अब वर्तमान में राजमहल-मानिकचक घाट होकर आने वाली गिट्टी ₹8,500 से ₹8,600 प्रति सीएफटी पहुंच चुकी है, जबकि दालकोला मार्ग से आने वाली पाकुड़ गिट्टी ₹9,000 प्रति सीएफटी तक बिक रही है।

बालू की कीमतों में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई है। जमुई का बालू, जो पहले ₹5,900 से ₹6,100 प्रति सीएफटी तक मिलता था, अब ₹7,300 तक पहुंच गया है। वहीं अरवल का बालू ₹7,500 प्रति सीएफटी तक बिक रहा है।

ट्रक व्यवसाय से जुड़े अशोक कुमार और गणेश गुप्ता ने बताया कि विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने और फेरी सेवा बंद रहने से ट्रांसपोर्ट कारोबार पर भी बुरा असर पड़ा है। लंबी दूरी और बढ़े खर्च के बावजूद बाजार से उचित कीमत नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण कई ट्रकों के पहिए थमने लगे हैं।

निर्माण सामग्री के बढ़ते दामों का असर अब आम लोगों के घर निर्माण कार्यों पर भी पड़ने लगा है। यदि जल्द वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में कीमतों में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।

READ ALSO: Gold Silver Price 9 May 2026 : सोना सस्ता, चांदी स्थिर, जानें आपके शहर में ताजा भाव

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope : 10 जुलाई का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope : हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी

धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य पर नहीं होगी खरीदी

Agritech Registration: धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य