Knife Attack : राजधानी रायपुर में सरेआम चाकूबाजी
Knife Attack : रायपुर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। राजधानी के त्रिमूर्ति नगर इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने से इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक को दौड़ाकर घर के बाहर चाकू मार दिया।

Knife Attack : पुराने विवाद को लेकर हमला
मिली जानकारी के मुताबिक हमला पुराने विवाद का बदला लेने के लिए किया गया। आरोपियों ने संतोष बघेल नामक युवक को निशाना बनाते हुए पहले उसके साथ मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर दिया।
Knife Attack : घर में घुसकर की पिटाई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने युवक का पीछा करते हुए घर तक पहुंचकर मारपीट की। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया है और स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।
Knife Attack : देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का मामला
यह पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
Knife Attack : आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
read more : Railway Station Accident : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरपीएफ जवान ने यात्री की बचाई जान

