Bhopal news: भोपाल में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

Bhopal news: भोपाल के नेहरू नगर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने गुरुवार रात अपने कमरे में खुद का गला रेत लिया। गंभीर हालत में उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मां से आखिरी बातचीत
घटना से पहले युवक ने अपनी मां से बात करते हुए कहा था कि उसे उसकी “नासा वाली गर्लफ्रेंड” बुला रही है और वह उसके साथ अंतरिक्ष में जाना चाहता है। परिजनों के अनुसार, युवक लंबे समय से असामान्य और भ्रमित बातें करता था।

मानसिक बीमारी से जूझ रहा था युवक
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान पैंतालीस वर्षीय आयुष मेहता के रूप में हुई है। वह एमबीए करने के बाद घर पर ही रहता था। उसके पिता इंजीनियर थे, जिनका पहले ही निधन हो चुका है। परिजनों ने बताया कि आयुष का मानसिक संतुलन वर्ष दो हजार दो से बिगड़ा हुआ था और उसका इलाज अलग-अलग मनो चिकित्सकों से चल रहा था।

पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास
जानकारी के अनुसार, आयुष इससे पहले भी गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका था, लेकिन उस समय समय रहते अस्पताल पहुंचाने से उसकी जान बच गई थी। अक्टूबर महीने में भी उसने ऐसा ही प्रयास किया था।

घरेलू विवाद और हिंसा
मृतक के देखरेख करने वाले व्यक्ति ने बताया कि युवक अक्सर अपनी मां के साथ मारपीट करता था और शादी को लेकर विवाद करता रहता था। वह अमेरिका और नासा जाने जैसी बातें करता था और कई बार डॉक्टरों से भी दुर्व्यवहार कर चुका था।

सब्जी काटने की छुरी से की खुदकुशी
गुरुवार रात करीब दस बजे आयुष ने अपने बेडरूम में सब्जी काटने की छुरी से अपना गला रेत लिया। मां ने शोर मचाकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

पुलिस जांच जारी
शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं