,

Gariyaband: शिक्षिका की जली हुई हालत में मिली लाश, इलाके में सनसनी

Report By: Nemichand Banjare

Gariyaband: गरियाबंद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। गरियाबंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका की जली हुई अवस्था में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव साईं मंदिर के पास झाड़ियों में पड़ा मिला।

मृतका मजरकट्टा प्राथमिक स्कूल में थी पदस्थ

मृतका की पहचान जिनेश्वरी कुर्रे के रूप में हुई है, जो मजरकट्टा प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।

सुबह स्कूटी लेकर घर से निकली थीं शिक्षिका

परिजनों के अनुसार, शिक्षिका जिनेश्वरी कुर्रे सुबह करीब 7 बजे घर से स्कूटी लेकर निकली थीं। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला, वहीं कुछ ही समय बाद झाड़ियों में जला हुआ शव मिलने की सूचना मिली।

मामला संदिग्ध, हर एंगल से जांच

घटना को संदिग्ध मानते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। हत्या, आत्महत्या या हादसे की आशंका हर एंगल को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

ASP और SDOP जांच के लिए पहुंचे जिला अस्पताल

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी और एसडीओपी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

मोबाइल और सोशल मीडिया खंगाल रही पुलिस

पुलिस शिक्षिका के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

सिटी कोतवाली पुलिस कर रही जांच

पूरा मामला गरियाबंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा किया जा सकेगा।

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…