Amarkantak news: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: punit sen

Amarkantak news: अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में एक प्रोफेसर पर छात्रा से यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। लगातार तीन दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन और दबाव के बाद अमरकंटक थाना पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(1) यौन उत्पीड़न और धारा 351(1) आपराधिक धमकी के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

शिकायत के बाद भी नहीं हुई थी तत्काल कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा 15 दिसंबर को अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची थी, लेकिन उस समय मामला दर्ज नहीं किया गया। इस देरी से नाराज छात्रों में आक्रोश फैल गया और विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। छात्रों ने नारेबाजी की, आरोपी प्रोफेसर का पुतला दहन किया और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

एफआईआर के बाद भी जारी है विरोध

हालांकि अब एफआईआर दर्ज हो चुकी है, लेकिन छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। छात्र संगठनों का कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई होती तो आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ती। उनका आरोप है कि मामले को दबाने की कोशिश की गई। छात्र आरोपी प्रोफेसर को तुरंत निलंबित करने, निष्पक्ष जांच कराने और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

परिजनों और प्रशासन पर उठे सवाल

इस मामले को लेकर पीड़िता के परिजनों में भी गहरा आक्रोश है। वहीं, पूरे घटनाक्रम में विश्वविद्यालय प्रबंधन और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल अमरकंटक पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं