,

Unnao news: उन्नाव के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी पर ईडी का शिकंजा, 10 करोड़ की लग्जरी कारें जब्त

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

Unnao news: उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी प्रवर्तन निदेशालय की जांच के घेरे में आ गए हैं। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए उनकी लैंबॉर्गिनी, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज और थार समेत कई महंगी गाड़ियों को जब्त किया है। जब्त की गई कारों की कुल कीमत करीब दस करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

बैंक खाते सीज, लेनदेन की जांच शुरू

ईडी ने अनुराग और उनके परिजनों के सभी बैंक खातों को सीज कर दिया है। खातों से हुए लेनदेन की गहन जांच की जा रही है। एजेंसी की यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई है। बताया जा रहा है कि 22 नवंबर को दुबई में क्रूज पर हुई शादी के बाद से ही अनुराग जांच एजेंसियों के रडार पर थे।

उन्नाव और लखनऊ में छापेमारी

17 दिसंबर को ईडी ने अनुराग से जुड़े उन्नाव और लखनऊ के कुल नौ ठिकानों पर छापे मारे। करीब बारह घंटे तक चली इस कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज और डिजिटल उपकरण खंगाले गए। शुरुआती जांच में क्रिकेट सट्टेबाजी, हवाला नेटवर्क और ऑनलाइन टिपिंग के जरिए बड़ी कमाई के संकेत मिले हैं। आरोप है कि इस धन का इस्तेमाल दुबई समेत विदेशों में निवेश के लिए किया गया।

कभी साइकिल, आज करोड़ों की गाड़ियां

कभी साइकिल से चलने वाले अनुराग द्विवेदी आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक बताए जा रहे हैं। उनके पास कई लग्जरी कारें हैं और दुबई में अचल संपत्तियां होने की भी चर्चा है। दुबई में हुई भव्य शादी और रिश्तेदारों पर किया गया भारी खर्च भी जांच का आधार बना।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

ईडी की कार्रवाई के बाद अनुराग ने सोशल मीडिया पर बिना किसी एजेंसी का नाम लिए तंज कसते हुए लिखा कि उन्होंने ईमानदारी से टैक्स दिया, लेकिन आज वही लोग उनके खिलाफ खड़े हैं। उन्होंने इसे संघर्षों से भरे सफर का हिस्सा बताया।

कमाई के स्रोत जांच के दायरे में

जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रीम-इलेवन और अन्य फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म से होने वाली कमाई के अलावा कहीं अवैध सट्टेबाजी और ऑनलाइन बैटिंग ऐप्स से तो पैसा नहीं आया। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि क्या इस धन को अवैध तरीके से विदेश भेजा गया और फिर वैध रूप में वापस लाया गया।

करीबी लोग भी रडार पर

ईडी की जांच अब अनुराग के करीबी सहयोगियों तक भी पहुंच गई है। जमीन खरीद, लखनऊ के पॉश इलाके में फ्लैट और अन्य संपत्तियों के सौदों की जानकारी जुटाई जा रही है। आने वाले दिनों में अनुराग और उनके सहयोगियों से पूछताछ की संभावना जताई जा रही है।

गांव से यूट्यूब तक का सफर

अनुराग द्विवेदी के पिता ग्राम प्रधान रह चुके हैं। अनुराग ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की और शुरुआती दिनों में गांव में ही रहते थे। बाद में दिल्ली जाकर यूट्यूब और फैंटेसी क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, जिसने उनकी पहचान और कमाई दोनों को तेजी से बढ़ाया।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की