by: vijay nandan
Parliament Winter Session: संसद सत्र के आखिरी दिन चाय पर चर्चा में भारतीय राजनीति की सौहार्दपूर्ण की तस्वीर देखने को मिली, इस बैठक की सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहज भाव से हाथ में चाय का प्याला लिए चर्चा में शामिल रहीं। बातचीत के दौरान उनकी बातों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला मुस्कुराते नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी अपने चिर-परिचित अंदाज में खुलकर हंसते दिखाई दिए, जिससे बैठक का माहौल और भी आत्मीय हो गया।
Parliament Winter Session: माननीयों ने दिया सौहार्द का संदेश: चाय पर चर्चा में साथ दिखे सत्ता और विपक्ष
सामान्यत सदन के भीतर और बाहर सरकार तथा विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है, लेकिन इस अवसर पर उसका कोई प्रभाव नजर नहीं आया। इसके विपरीत, बैठक में सभी माननीय प्रतिनिधियों के बीच परस्पर सम्मान, सौहार्द और सकारात्मक संवाद का भाव स्पष्ट रूप से झलकता रहा। यह मुलाकात लोकतांत्रिक परंपराओं में संवाद और सहयोग के महत्व को रेखांकित करने वाला एक प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आई।
#WATCH | Delhi | Lok Sabha Speaker Om Birla holds a meeting with the leaders of parties and Members of Parliament in Lok Sabha, in his Chamber in Parliament House on the conclusion of Winter Session of Parliament. Prime Minister Narendra Modi is also present at the meeting. pic.twitter.com/WwXmKiBaZp
— ANI (@ANI) December 19, 2025
दरअसल शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को संसद का शीतकालीन सत्र अपने अंतिम दिन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद सदनों को स्थगित करने का फैसला लिया गया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने वंदे मातरम गान के बाद सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की।
शीतकालीन सत्र के समापन के अवसर पर संसद भवन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अपने कक्ष में सभी दलों के नेताओं और सांसदों के साथ एक अनौपचारिक बैठक आयोजित की। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां नेताओं ने चाय पर चर्चा की और हल्के-फुल्के क्षण साझा किए।
इस बैठक की खास बात ये रही है कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथ में चाय का प्लाया था वे चाय की चुस्कियां भी ले रही थीं, उनकी बातों पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्पीकर ओम बिड़ला अपनी हंसी रोक नहीं पाए, पीएम मोदी तो अपने चिरपरिचित अंदाज में हंसते दिखाए दिए, कुल मिला कर सदन के अंदर और बाहर सरकार और विपक्ष के बीच को तनातनी दिखाई देती है, उसका असर इस बैठक में दिखाई नहीं दिया, या यूं कह लें कि बैठक में हमारे माननीयों के बीच बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई।
Parliament Winter Session: बैठक में शामिल रहे ये प्रमुख नेता
इस मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, चिराग पासवान, समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव सहित कई अन्य दलों के सांसद मौजूद रहे। बैठक की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए, जिनमें नेताओं को मुस्कुराते और आपसी संवाद करते देखा गया।
Parliament Winter Session: राज्यसभा अध्यक्ष का बयान
राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे उपराष्ट्रपति और सभापति सी. पी. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में शुरू हुई। सदन में आवश्यक दस्तावेज, रिपोर्ट और बयान पेश किए गए। इसके बाद राज्यसभा को भी अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया।
सभापति ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दिन मंत्री के जवाब के दौरान कुछ सदस्यों का आचरण, विरोध प्रदर्शन और कागजात फाड़ना दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने उम्मीद जताई कि सदस्य अपने व्यवहार पर आत्ममंथन करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शीतकालीन सत्र कुल मिलाकर उपयोगी रहा और प्रश्नकाल व शून्यकाल के दौरान अच्छी और सार्थक बहसें देखने को मिलीं।





