,

HR News: जानिए HR की 10 बड़ी खबरें (19-12-2025)

HR News

HR News:

1. आदित्य की लाश ठिकाने लगाने वाली कार का वीडियो सामने आया
कार उसी के घर के सामने से गुजरी, शीशे ढके हुए थे। पिता ने आरोप लगाया कि 14 लाख रुपये के लालच में बेटे की हत्या की गई, कई लोग शामिल हैं।

2. हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज
कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। सदन में भाजपा पूर्ण बहुमत से ज्यादा मजबूत स्थिति में है, आईएनएलडी की भूमिका अहम मानी जा रही है।

3. गुरुग्राम में कपल सुसाइड, ट्रेन से कटकर मौत
दो घंटे तक आपसी विवाद के बाद दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। लोको पायलट के अनुसार टक्कर के बाद शव कई टुकड़ों में बंट गए।

4. चार बच्चों की हत्या करने वाली पूनम साइको नहीं पाई गई
मनोरोग जांच में उसका नाटक फेल हो गया। पानीपत और सोनीपत की घटनाओं के बाद उसकी अलग-अलग एक्टिंग सामने आई है।

5. नर्स हत्याकांड में मोबाइल से खुला राज
जांच में सामने आया कि बॉयफ्रेंड ने उसी के घर में दुष्कर्म किया था। विरोध पर होटल में ले जाकर हत्या कर दी गई।

6. विधानसभा सत्र में कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव मंजूर
अब इस पर कल सदन में चर्चा होगी। कांग्रेस विधायक की टिप्पणी पर हंगामा हुआ और विपक्ष ने वॉकआउट किया।

7. महिला आयोग की चेयरपर्सन ने लिव-इन को बताया खतरनाक
रेनू भाटिया ने कहा कि बिना लड़की की मर्जी के उसे होटल नहीं ले जाया जा सकता। उन्होंने रिश्तों में सुरक्षा पर जोर दिया।

8. विधानसभा में थानेसर विधायक से हाथापाई का मुद्दा उठा
बजट सत्र की तारीख तय की गई। कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया और सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।

9. नूंह में डांसर के भागने का नया वीडियो वायरल
डांसर ने छेड़छाड़ के आरोपों पर सफाई दी है। सलमान अली के गाने पर हुए हंगामे के बाद मामला चर्चा में आया।

10. दुष्यंत चौटाला ने डीजीपी को दी खुली चुनौती
यमुनानगर में कहा कि अगर दम है तो यूपी की तरह एनकाउंटर करें। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…