मध्यप्रदेशः 6वीं रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में पहुंचे 75 से अधिक प्रमुख निवेशक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

शनिवार को 6वीं रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव का आयोजन शुरू हो गया है। मीट का शुभारंभ मध्प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए 4 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए है। बता दें कि इस रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में 3 हजार एमएसएमई प्रतिनिधि, 75 प्रमुख निवेशक और कनाडा, मेक्सिको, नीदरलैंड, वियतनाम और मलेशिया के निवेशक पहुंचे है। इसके साथ ही मशहूर फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी भी पहुंचे।
बता दें कि नर्मदापुरम में आयोजित 6वीं रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में शिक्षित, नई संभावनाए थीम के तहत कॉन्कलेव में कृषि डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, नवकरणीय उर्जा, पर्यटन और कपड़ा उद्योग जैसे क्षेत्रों में फोकस किया जा रहा है।

कॉन्कलेव में 3 सेक्टोरल सत्र होंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों के साथ वनण्टूण्वन मीटिंग करेंगे। इसमें 10 से अधिक प्रमुख निवेशक अपनी प्लानिंग शेयर करेंगे। राउंड टेबल सत्र नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र यरिन्यूएबल एनर्जी पार्क पर केंद्रित होगा। इसे लेकर करीब 45 आवेदन आए हैं। इसमें निर्यात कैसे शुरू करें और पर्यटन में निवेश संभावनाएं जैसे विषयों पर बात होगी। ​​कॉन्क्लेव में विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन और उद्घाटन भी होगा। निवेशकों को भूमि आवंटन.पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

मध्यप्रदेश में अच्छी लोकेशनः राजकुमार संतोषी
कॉन्क्लेव में पहुंचे फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने कहाए मध्यप्रदेश में लोकेशंस शूटिंग के लिहाज से काफी अच्छी हैं। लोग मिलनसार हैं। यहां और फेसिलिटीज बढ़ाई जाएं तो फिल्म और वेब सीरीज के लिए काफी स्कोप है। मुंबई ही नहीं साउथ इंडिया के लोगों तक भी यहां के लोकेशंस की रीच होना चाहिए।

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए

प्रतीक यादव के निधन पर CM Yogi ने जताया शोक

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला