,

PM Modi In Ethiopia: पहली बार इथियोपिया पहुंचे पीएम मोदी, PM अबी अहमद ने गले लगाकर किया स्वागत

- Advertisement -
Ad imageAd image
PM Modi iIn Ethiopia

By Vijay Nandan

PM Modi In Ethiopia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन यात्रा पूरी करने के बाद मंगलवार शाम इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंचे। यह प्रधानमंत्री मोदी का इथियोपिया का पहला आधिकारिक दौरा है। एयरपोर्ट पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और उन्हें गले लगाया। एयरपोर्ट पर ही दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने पीएम मोदी को पारंपरिक इथियोपियाई कॉफी पिलाई। इसके बाद वे खुद वाहन चलाकर प्रधानमंत्री मोदी को होटल तक ले गए। रास्ते में उन्होंने साइंस म्यूजियम और मैत्री पार्क भी दिखाया। होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय मूल की एक बच्ची ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से बातचीत भी की।

PM Modi In Ethiopia: नेशनल पैलेस में होगा औपचारिक स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी का कुछ देर में इथियोपिया के नेशनल पैलेस में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। बातचीत में भारत-इथियोपिया संबंधों, व्यापार, निवेश और सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी इथियोपिया में दो दिन के राजकीय दौरे पर हैं।

PM Modi In Ethiopia: भारत-इथियोपिया व्यापारिक रिश्ते मजबूत

भारत इथियोपिया का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। वर्ष 2023-24 में दोनों देशों के बीच करीब 5,175 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। भारत से फार्मास्युटिकल्स, मशीनरी और स्टील का निर्यात होता है, जबकि इथियोपिया से भारत दालें, कीमती पत्थर, चमड़ा और मसाले आयात करता है।

PM Modi In Ethiopia: इथियोपिया: 13 महीनों वाला अनोखा कैलेंडर

इथियोपिया दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है जहां 13 महीनों वाला कैलेंडर इस्तेमाल होता है। इसमें 12 महीने 30-30 दिनों के होते हैं, जबकि 13वां महीना ‘पागूमे’ कहलाता है, जिसमें 5 दिन होते हैं और लीप ईयर में 6 दिन। इथियोपिया का नया साल 11 या 12 सितंबर को शुरू होता है। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को भारत-अफ्रीका संबंधों को और मजबूती देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल