,

Giridih News: भूमाफिया सह JMM नेता मोहम्मद जमीरउद्दीन को जेल, जमीन हड़पने और महिलाओं से मारपीट के आरोप

Giridih News: पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलोडीह पंचायत के गादी गांव में जबरन जमीन कब्जाने और महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भूमाफिया सह जेएमएम नेता मोहम्मद जमीरउद्दीन उर्फ सेट्टी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह मोहम्मद जमीरउद्दीन उर्फ सेट्टी फर्जी तरीके से तैयार किए गए कागजात के आधार पर गादी गांव की एक रैयती जमीन पर जबरन कब्जा करने के उद्देश्य से अपने करीब 50 गुंडों के साथ वहां पहुंचा और काम शुरू कर दिया। जब रैयत और ग्रामीण इसका विरोध करने पहुंचे, तो हरवे-हथियार से लैस सेट्टी और उसके गुंडों ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा और जानलेवा हमला किया।

Giridih News: इस हमले में कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं ने पचम्बा थाना पहुंचकर मोहम्मद जमीरउद्दीन उर्फ सेट्टी एवं उसके गुंडों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पचम्बा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर छापेमारी की, जहां से मुख्य आरोपी मोहम्मद जमीरउद्दीन उर्फ सेट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि इस घटना का महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो बीते दिन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया।

Giridih News: पुलिस ने मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Gorakhpur : जमीन कब्जाने के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

Gorakhpur : जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…