Omkareshwar news: नर्मदा में महिला और बेटे के शव मिले, आत्महत्या की आशंका गहराई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

संवाददाता – ललित दुबे

Omkareshwar news: मोरटक्का के समीप कटघड़ा पुल के नीचे नर्मदा नदी में मंगलवार को एक महिला और उसके बेटे के शव तैरते हुए मिले। इससे एक दिन पहले सोमवार को इसी क्षेत्र में एक मासूम का शव बरामद हुआ था। इस तरह अब इस घटना से जुड़े सभी शव मिल चुके हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ओंकारेश्वर के शासकीय अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार उक्त महिला इंदौर से अपने चार बच्चों के साथ लापता हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने अपने दो बड़े बच्चों को मोरटक्का पुल पर छोड़ दिया और दो छोटे बच्चों को साथ लेकर नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। सोमवार को नौ माह के एक बच्चे का शव नदी में मिलने के बाद महिला और दूसरे बच्चे की तलाश जारी थी।

मंगलवार को कटघड़ा पुल और नए हाईवे पुल के नीचे महिला तथा दूसरे बच्चे के शव मिलने से आत्महत्या की आशंका और भी प्रबल हो गई है। पुलिस ने पहले ही पुल पर छोड़े गए दोनों बड़े बच्चों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल

Katihar: ANM कॉलेज की छात्राओं का ‘हल्ला बोल’, शिक्षिका के व्यवहार के खिलाफ घंटों जाम रही मुख्य सड़क

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar (बिहार): जिले के मनिहारी स्थित एएनएम कॉलेज में

Job अमेरिका में AI की धूम: करियर को दें नई उड़ान और सुनिश्चित करें अपना H-1B वीजा

Job आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने आज के दौर में वैश्विक तकनीकी परिदृश्य