Report: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain
Korba: इंदिरा नगर के सैकड़ों लोगों ने रेलवे द्वारा जारी किए गए नोटिस के विरोध में चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कोरबा रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज के नीचे मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया है।
सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर बैठ गए हैं। दरअसल रेलवे द्वारा इंदिरा नगर क्षेत्र में मकान तोड़ने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। साथ ही घरों की दीवारों पर क्रॉस का निशान भी लगा दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Ambikapur News: पटवारी पर रिश्वत और पक्षपात के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में की शिकायत
रेलवे की इस कार्रवाई से नाराज मोहल्लेवासी इसका विरोध कर रहे हैं और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है।





