,

Varanasi: काशी में CM डॉ. यादव का बनारसी अंदाज, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर चखा मलइयो

- Advertisement -
Ad imageAd image
Varanasi cm dr yadav religious visit

by: vijay nandan

Varanasi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार देर रात एक दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचे। सोमवार सुबह उन्होंने काशी पहुंचकर धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सबसे पहले काल भैरव मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और परंपरा अनुसार हाथ में काला धागा बंधवाया।

Varanasi : बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

सोमवार सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने लगभग 30 मिनट तक विधि-विधान से बाबा का अभिषेक और पूजा-अर्चना की। पूजा के उपरांत वह मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे और उनसे आत्मीय संवाद किया। मध्य प्रदेश से आए भक्त मुख्यमंत्री को देखकर उत्साहित नजर आए और उन्होंने सभी से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गलियों में खड़े होकर लिया मलइयो का स्वाद

पूजन के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव काशी की तंग गलियों में आम लोगों के बीच नजर आए। बनारसी अंदाज में उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और गलियों का भ्रमण करते हुए एक मिठाई की दुकान पर रुक गए। वहां दुकानदार से मुस्कुराते हुए पूछा“क्या खिलाओगे?” इसके बाद उन्होंने वाराणसी की प्रसिद्ध पारंपरिक मिठाई ‘मलाईयो’ का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री का यह सहज और अनौपचारिक रूप लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। काशी भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पूरी तरह बनारसी रंग में दिखे। काल भैरव मंदिर में दर्शन के बाद वह गलियों में पैदल घूमते रहे और एक स्थानीय दुकान पर रुककर प्रसिद्ध ‘मलाईयो’ का आनंद लिया। उनका यह सादगीपूर्ण व्यवहार स्थानीय नागरिकों में चर्चा का विषय बन गया।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए कहा कि मां गंगा के पावन तट पर काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महादेव की कृपा प्रदेश व देशवासियों पर सदा बनी रहे, यही प्रार्थना है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में काशी आज अपने प्राचीन सांस्कृतिक गौरव के साथ नए स्वरूप में विकसित हो रही है और देश सांस्कृतिक अभ्युदय के कालखंड में आगे बढ़ रहा है।

जौनपुर के लिए प्रस्थान

काशी दर्शन और भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वाराणसी से जौनपुर के लिए रवाना हो गए। जौनपुर में वह खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के आवास पर आयोजित तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की