,

Agra News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई,32 साइबर ठग गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Agra News

Agra News: आगरा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में तीन संगठित गिरोहों के 32 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों में 100 से अधिक पुलिसकर्मी लगाए गए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के तार दुबई सहित विदेशों तक जुड़े पाए गए हैं। यह गैंग बीते पाँच वर्षों में 300 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी कर चुका है।

एडीसीपी सिटी आदित्य कुमार ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर साइबर फ्रॉड और बैंक खातों के दुरुपयोग को लेकर देशभर से 500 से अधिक शिकायतें दर्ज थीं। इन शिकायतों की गहन जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।

एटीएम पर मदद के बहाने ठगी का खुलासा

जांच के दौरान एक शिकायतकर्ता ने बताया कि 15 जून 2025 को वह एटीएम से पैसे निकाल रहा था। तभी एक युवक ने उससे 3600 रुपये नकद लेकर ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। मदद करने के बाद पीड़ित का बैंक खाता होल्ड हो गया। बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि उसके खाते में 36 हजार रुपये की साइबर फ्रॉड राशि आई थी।

जांच में किरावली निवासी ऋषि का नाम सामने आया, जिसके लिंक खाते से 54 शिकायतें जुड़ी मिलीं। इसके बाद पुलिस को नितिन भगौर नामक व्यक्ति के नेतृत्व में चल रहे संगठित साइबर गैंग का पता चला।

डिजिटल अरेस्ट से लेकर क्रिप्टो निवेश तक ठगी

70 वर्षीय बुजुर्ग से 3 करोड़ रुपये की ठगी, 8 दिनों तक 'डिजिटल अरेस्ट' में  रखा गया

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे

  • डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर
  • व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर फर्जी यूपीआई लिंक भेजकर
  • गूगल विज्ञापन के जरिए
  • क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर
    लोगों से ठगी करते थे।

आरोपियों के पास से कई फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। गैंग का सरगना नितिन दुबई में बैठकर नेटवर्क संचालित कर रहा था। उसने अपने साथी रवि राठौर के साथ मिलकर मेडलर सर्विसेज ग्रुप नाम की फर्जी कंपनी बनाई थी, जिसके खातों में ठगी की रकम मंगाई जाती थी। गैंग के 9 आरोपी अभी फरार हैं।

लोन के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह भी पकड़ा

थाना शाहगंज पुलिस ने लोन के नाम पर ठगी करने वाले 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। ये आरोपी सोशल मीडिया पर मोबीक्विक लोन एप का प्रचार करते थे।

  • 5 हजार रुपये फीस
  • 50 हजार रुपये का तुरंत लोन
    का झांसा देकर ओटीपी हासिल करते और वॉलेट से रकम निकाल लेते थे। यह गिरोह राजस्थान से ऑपरेट हो रहा था।

जनसेवा केंद्र संचालक भी गिरफ्तार

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी फर्जी आधार कार्ड बनवाते थे। सिकंदरा क्षेत्र के पनवारी निवासी पवन, जो जनसेवा केंद्र संचालित करता था, को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार कई अन्य जनसेवा केंद्र संचालक रडार पर हैं।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें: TANSEN SAMAROH 2025: पाँच दिन तक सुरों की अविरल वर्षा, ग्वालियर दुर्ग के चतुर्भुज मंदिर थीम पर बना मंच

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Imran Khan को अस्पताल से लाया गया अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक