Breking vidisha: स्कूल बस नदी में गिरी, कई बच्चे घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Ram yadav

Breking vidisha: स्कूल बस नदी में गिरी, कई बच्चे घायलविदिशा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। बस में कुल 49 बच्चे सवार थे, जिनमें से लगभग 15 बच्चों के घायल होने की सूचना है।

यह बस बहादुरपुर स्थित शासकीय स्कूल से बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए सांची ले जा रही थी। बस में बच्चों के साथ स्कूल के चार स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।

घटना शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के नटेरन थाना अंतर्गत जोहद इलाके की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और तुरंत रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया।

घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए गंजबासौदा अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं