Kanker News: सरकारी रेत पर रेत माफिया का डाका, सैकड़ों ट्रक रेत गायब

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Kanker News

Reporter: Abhishek Singh Thakur, Edit By: Mohit Jain

Kanker News: कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड में रेत चोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। गुलाल बोडी गांव में सरकार द्वारा जब्त कर डंप की गई सैकड़ों ट्रक रेत को अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया। अब मौके पर रेत का नामोनिशान तक नहीं बचा है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद तहसीलदार दुर्गूकोंदल द्वारा जब्त रेत को ग्राम पंचायत चिहरो के सुपुर्द किया गया था। यह रेत सुपुर्दनामे में रखी गई थी, लेकिन हाल ही में इसे रातों-रात गायब कर दिया गया।

Kanker News: सरपंच से लेकर खनिज विभाग तक अनजान

हैरानी की बात यह है कि इस चोरी की जानकारी चिहरो ग्राम पंचायत के सरपंच, दुर्गूकोंदल तहसील के अधिकारी-कर्मचारियों और खनिज विभाग के अधिकारियों को भी नहीं है। इससे प्रशासनिक लापरवाही और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बड़े षड्यंत्र की आशंका, माफिया के हौसले बुलंद

सरकार द्वारा जब्त की गई रेत पर तस्करों की नजर और उसे चोरी कर लेना एक बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा करता है। यह घटना बताती है कि किस तरह रेत माफिया खुलेआम शासन-प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: TOP 10 CG News: जानिए CG की प्रमुख खबरें

जांच और एफआईआर के निर्देश

मामले पर जिला कलेक्टर ने कहा है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। प्रशासन की अगली कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया